Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर । दीपावली को ध्यान में रखते हुए आदित्यपुर के कई मिठाई दुकानों में विभाग की ओर से छापेमारी की गई. इस दौरान होटलों से मिठाईयों का सैंपल भी लिया गया है. यह छापेमारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जुझार माझी की ओर से की गई. छापेमारी के बाद सैम्पल का लेबोरेट्री टेस्ट के लिए रांची भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाई दुकान मालिकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा कि आदित्यपुर के नंदी स्वीट्स में छापेमारी की गई. यहां से शिकायतें मिलने के कारण विभाग की ओर से पहल की गई. इसके पहले सभी होटलों को नोटिस जारी कर उन्हें सुधार लाने के लिए भी कहा गया था. मिलावटी सामानों की बिक्री नहीं करने का भी आदेश पहले दिया जा चुका है. होटलों में छापेमारी करने से आदित्यपुर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में भी हड़ंकप मची रही.

Advertisements
See also  बिष्टुपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह आयोजित

Thanks for your Feedback!

You may have missed