अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ एसडीएम पारुल सिंह के नेतृत्व में छापेमारी, एक ट्रैक्टर पकड़ाया, अवैध बालू भंडारण को भी किया जब्त, बालू माफियाओं में हड़कंप…

0
Advertisements

आदित्यपुर। अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ मंगलवार को सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में अवैध बालू उत्खनन और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान गम्हारिया, सरायकेला के इलाको में बालू के अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से ढुलाई करने का मामला सामने आया है, इस दौरान एसडीएम के निर्देश पर एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया, जबकि गम्हारिया में अवैध उत्खनन कर भंडारण किया गया बालू को सीज किया गया। एसडीएम पारुल सिंह ने बताया की अनुमंडल क्षेत्र के कई इलाको से बालू के अवैध उत्खनन कर उसका भंडारण और फिर उसे बेचने की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार की सुबह में सरायकेला अंचलाधिकारी स्मिता सिंह, गम्हारिया थाना प्रभारी आलोक दुबे तथा गम्हारिया सीओ गिरेंद्र टूटी के साथ छापेमारी की गई। मंगलवार को गम्हारिया, सरायकेला समेंत कई इलाको में हुए बालू माफिया के खिलाफ कारवाई के बाद अवैध उत्खनन करने वाले बालू माफियाओं में हड़कंप है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  सरला बिरला विश्वविद्यालय में विधिक सहायता क्लिनिक का उद्घाटन, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद

Thanks for your Feedback!

You may have missed