खाने के टेबल पर राहुल-तेजस्वी और मीसा की गपशप कहा :” नॉन स्टॉप झूठ बोलते हैं, नैचुरली, बिल्कुल बिना झिझक के…”

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को बिहार में थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती के साथ पीएम मोदी पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में तीनों नेता खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

लोकसभा चुनाव लगभग पूरे हो चुके हैं. अब सिर्फ आखिरी चरण की वोटिंग बची है. 1 जून को सातवें और आखिरी चरण के मतदान होंगे और 4 जून को मतगणना होगी. चुनाव के अंतिम दौर में राजनेता प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, जिसमें सोशल मीडिया भी अहम भूमिका निभा रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को बिहार में थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती के साथ पीएम मोदी पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो में तीनों नेता खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी के हालिया बयान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी कहते हैं, ‘ये जो कह रहे हैं मैं भगवान का काम करता हूं… ये नर्वसनेस है.’ वह तेजस्वी यादव से पूछते हैं, ‘बिहार के चुनाव में आपको क्या लग रहा है?’ जवाब में वह कहते हैं, ‘शुरू से मैं कहता रहा हूं, चौंकानें वाला रिजल्ट आएगा.’

10 साल में बिहार के लिए कुछ नहीं किया’

राहुल ने कहा, ‘है ना यूपी में और बिहार में.’ तेजस्वी ने कहा, ‘ये बहुत आसान नहीं… लोग काम देखना चाहते हैं… 10 साल मौका दिया, कुछ नहीं किया बिहार के लिए… तो लोग समझ चुके हैं कि मोदी जी झूठ बहुत बोलते हैं.’ राहुल गांधी ने कहा, ‘नॉन स्टॉप झूठ बोलते हैं… नैचुरली, बिल्कुल बिना झिझक के.’

मीसा भारती ने कहा, ‘बिना सोचे समझे बोलते हैं.’ राहुल गांधी ने कहा, ‘कुछ भी बोल सकते हैं. आपने नोटिस किया कि इनका जो नॉर्मल कैंपेनिंग होता है, वो चल नहीं रहा है और हमारी बात बोल रहे हैं.’ तेजस्वी ने कहा, ‘बिहार में कोई कनेक्ट बेस नहीं है उनका… न कोई भीड़ होती है… न कुछ होता है… अब लोग ऊब चुके हैं.’

बिहार में पीएम मोदी पर राहुल गांधी का निशाना

राहुल ने कहा, ‘क्रेडिबिलिटी चली गई पूरी.’ वीडियो के आखिर में तेजस्वी यादव बोले, ‘देश की जनता मोदी जी को भगा रही है… फटाफट फटाफट फटाफट.’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार के बख्तियारपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं जबकि रोजगार के मुद्दे पर वह चुप रहते हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के हालिया साक्षात्कारों का भी जिक्र किया.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed