नगर निगम की कार्यशैली पर उठे सवाल, फूड प्लाजा स्थल के पास अवैध बोरिंग का मामला उजागर

Advertisements

आदित्यपुर:  आदित्यपुर नगर निगम एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 और 30 अंतर्गत जागृति मैदान के सामने अंबेडकर चौक स्थित एक कथित अवैध वाशिंग सेंटर में रविवार को डीप बोरिंग कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उक्त वाशिंग सेंटर का संचालन एक भाजपा नेता द्वारा किया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर डीप बोरिंग का कार्य कराया जा रहा था, उसी स्थल के समीप नगर निगम की ओर से फूड प्लाजा निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि नगर निगम के अधिकारियों ने आखिर किस आधार पर वहां बोरिंग की अनुमति प्रदान की। यह मामला अब जांच का विषय बन गया है।

सूत्रों के अनुसार, जैसे ही इसकी जानकारी जिले के उपायुक्त, अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार और नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर तक पहुंची, नगर निगम के अधिकारियों ने तत्काल बोरिंग का कार्य बंद करा दिया और मशीन को वहां से हटवा दिया। इससे पूरे मामले में नगर निगम की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आकाशवाणी-एनआईटी मुख्य मार्ग के किनारे स्थित अंबेडकर चौक और उसके आसपास इन दिनों बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो रहा है। अतिक्रमणकारियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे सरकारी भूमि पर न केवल अवैध कब्जा कर रहे हैं, बल्कि डीप बोरिंग के लिए अनुमति लेने का भी दावा कर रहे हैं।

See also  एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में लोयोला स्कूल जमशेदपुर में नंबर-1, देश में 68वां स्थान

मामले के सामने आने के बाद आदित्यपुर नगर निगम की कार्यशैली पर एक बार फिर प्रश्नचिह्न लग गया है। वहीं, अंचल कार्यालय ने उक्त स्थल पर संभावित अवैध अतिक्रमण की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बोरिंग की अनुमति किस परिस्थिति में दी गई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

About The Author

You may have missed