पुरेंद्र का प्रयास रंग लाया, टाटा- कांड्रा मेन रोड स्ट्रीट लाइट की मरम्मती शुरू

Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर कांड्रा मेन रोड में बंद पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मती का काम आज जेआरडीसीएल द्वारा प्रारंभ कर दिया गया l
प्रथम चरण में डिवाइडर के बीच लगे खराब हो गए अंडरग्राउंड केबल को बदलने का काम किया जा रहा हैl केबल ठीक होने के बाद स्ट्रीट लाइट को ठीक करने का काम शुरू होगा – उक्त बातें कार्यस्थल पर स्ट्रीट लाइट मरम्मती कार्य की जानकारी लेने के बाद आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलायाl मरम्मती कार्य का जायजा लेने गए आदित्यपुर विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता संजय कुमार, मिथिलेश कुमार झा, प्रमोद गुप्ता शामिल थेl

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ज्ञातव्य है कि परचेज ऑर्डर मिलने के बाद श्रीजी इलेक्ट्रिकल कंपनी राजकोट द्वारा 2 दिन पूर्व विद्युत सामग्री उपलब्ध कराया गया हैl सामग्री मिलते ही जेआरडीसीएल ने 15,69,401 रुपए की लागत से रोड लाइट रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया l

ज्ञातव्य है कि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने 1 माह पूर्व il&fs के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद से उनके कार्यालय में मिलकर टाटा कांड्रा रोड में कई महीने से बंद पड़े रोड लाइट को चालू किए जाने की मांग की थी l

इससे पूर्व पुरेंद्र नारायण सिंह ने 2 दिनों में खरकाई ब्रिज से लेकर आरआईटी मोड़ एवं टीचर ट्रेनिंग मोर से उषा मार्टिन मोड़ तक रात्रि समय में निरीक्षण कर टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे रोड लाइट की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया थाl निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया था कि पूरे मार्ग पर कहीं-कहीं इक्का-दुक्का लाइट छोड़कर बाकी लगभग 90% लाइट बंद हैl रोड लाइट खराब होने के कारण इस मार्ग पर चलने वाले लोगों विशेषकर दोपहिया वाहन चालको, साइकिल चालकों एवं पैदल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैl लाइट खराब रहने के कारण कई बार प्रशासनिक समस्याएं भी सामने आती हैl

See also  सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

ज्ञातव्य है कि टाटा कांड्रा रोड के खरकाई ब्रिज से लेकर आरआईटी मोर एवं टीचर्स ट्रेनिंग मोर से लेकर उषा मोड़ तक मेन रोड/ सर्विस रोड में कुल 303 पोल लगे हुए हैं जिसमें लगभग 210 पोल मुख्य मार्ग पर डबल आर्म वाले एवं लगभग 100 पोल सर्विस रोड में सिंगल आर्म वाले लगे हुए हैंl सभी पोल के आर्म पर 400 वाट का सोडियम वेपर लैंप लगा हुआ हैl

Il&fs के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद ने पुरेंद्र नारायण सिंह को बतलाया था कि करीब 3 किलोमीटर रोड लाइट का केबल खराब हो गया है, जिसे बदलने के लिए एवं लाइट रिपेयरिंग के लिए इंडेंट नवंबर 2020 में बनाया गया थाl अप्रैल 2021 में फाइनल अप्रूवल मिल गया था l

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि वे शीघ्र ही आइएलएफएस के रीजनल हेड राजीव सिन्हा से रांची जाकर मुलाकात करेंगे और टाटा कांड्रा मार्ग में शेष बचे सभी जगह रोड लाइट लगाने की मांग करेंगेl वर्तमान में सिर्फ खरकाई ब्रिज से आरआईटी मोड एवं टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ से उषा मार्टिन मोड़ तक लाइट लगा हुआ हैl

Advertisements

You may have missed