छठ महापर्व की तैयारियो को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पुरेंद्र ने दिया ज्ञापन

0
Advertisements

आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा प्रेषित किए गए ज्ञापन में उपायुक्त एवं पुलिस- अधीक्षक, सरायकेला- खरसावां से आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र के सभी छठ घाटों की मरम्मती, साफ- सफाई, नदी के बेड की साफ- सफाई, सभी छठ घाटों के पहुंच पथ की मरम्मती साफ- सफाई सघन रूप से प्रारंभ करने, सभी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट एवं खराब पड़े चापाकल तथा डीप बोरिंग की मरम्मती युद्ध स्तर पर शुरू किए जाने हेतु आदित्यपुर नगर निगम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने की मांग की गई हैl इसके अलावे सभी छठ घाटों पर छठ पूजा के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगाए गए शिविरों को टैंकर से जलापूर्ति किए जाने, पार्किंग का स्थान चिन्हित किए जाने, नदी में गहरे पानी वाले स्थान पर डेंजर बोर्ड लगाने, छठव्रती माताओ- बहनों के लिए छठ घाटों पर चेंजिंग रूम का निर्माण किए जाने, सभी छठ घाटों के निकट अस्थाई शौचालय की व्यवस्था किए जाने हेतु भी उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां से आदित्यपुर नगर निगम को निर्देश दिए जाने की मांग की गई हैl

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रेषित किए गए ज्ञापन में उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां से छठ पूजा के दौरान आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र में 24 * 7 जलापूर्ति की व्यवस्था किए जाने हेतु जिंदल एवं पेयजल स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने की मांग की गई हैl

प्रेषित किए गए ज्ञापन में उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां से टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड की सभी बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने एवं छठ पूजा के दौरान स्ट्रीट लाइट को डीजी से जोड़ने हेतु जेआरडीसीएल को कड़ा निर्देश दिए जाने की मांग की गई हैl साथ ही कुल्लूपतांगा छठ घाट, जयप्रकाश उद्यान छठ घाट, शहरबेरा दूमोहानी छठ घाट सहित अन्य घाटों पर एंबुलेंस सहित मेडिकल कैंप लगाने हेतु सिविल सर्जन, सरायकेला- खरसावां एवं आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र में छठ पूजा के दौरान अनइंटरप्टेड पावर सप्लाई हेतु विद्युत बोर्ड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने की मांग की गई हैl

See also  पिता को फोन पर दी धमकी, फिर छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या का आरोप

प्रेषित किए गए ज्ञापन के माध्यम से आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने पुलिस अधीक्षक, सरायकेला- खरसावां से छठ पूजा के दौरान खरकाई पुल से होकर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने, सभी छठ घाटों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था किए जाने, छठ घाटों पर आतिशबाजी व पटाखे फोड़ने पर रोक लगाए जाने, छठ घाटों पर पूजन के दौरान आवासीय क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने, खरकाई ब्रिज तथा कुल्लूपटागा छठ घाट के निकट गोताखोरों/ तैराको की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई हैl

आज इस संबंध में पुरेंद्र नारायण सिंह के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, देव प्रकाश, एसडी प्रसाद,आर के अनिल, अजय कुमार ठाकुर, विनोद जायसवाल, संतोष कुमार सिंह, बैजू यादव, मिथिलेश कुमार झा सहित अन्य लोग शामिल थेl

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed