फेरारी दौड़ाकर इतिहास रचेंगी पुणे की डायना पुंडोल

0
Advertisements
Advertisements

पुणे: भारत की रेसिंग दुनिया से बड़ी खबर आई है. पुणे की डायना पुंडोले (Diana Pundole) इतिहास रचने जा रही हैं. डायना पंडोले फेरारी 296 चैलेंज के साथ एक रोमांचक रेस सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। यह उनके लिए ही नहीं, बल्कि भारत की महिलाओं के लिए भी गर्व का पल है।.वो पहली भारतीय महिला बनेंगी जो Ferrari को किसी इंटरनेशनल मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप में रेस करेंगी.डायना नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच होने वाली Ferrari Club Challenge – Middle East में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. ये चैंपियनशिप दुनिया के कुछ सबसे शानदार Formula One सर्किट्स पर होगी- दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कतर और सऊदी अरब में.इस दौरान डायना Ferrari 296 Challenge कार को इंटरनेशनल ट्रैक पर 250 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार पर दौड़ाएंगी. ये रेस सिर्फ स्पीड नहीं, बल्कि सटीकता (Precision) और सहनशक्ति (Endurance) का भी टेस्ट होगी.डायना पंडोले फेरारी 296 चैलेंज रेस में भाग लेंगी, जो भारत की महिलाओं के लिए एक गर्व का क्षण है। यह रेस मध्य पूर्व के प्रमुख फॉर्मूला वन सर्किट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कतर और सऊदी अरब जैसे स्थान शामिल हैं।डायना फेरारी 296 चैलेंज कार चलाएंगी, जो अपनी उच्च प्रदर्शन क्षमता और ट्रैक-फोकस्ड डिज़ाइन के लिए जानी जाती है। यह फेरारी की सबसे उन्नत रेस कारों में से एक है, जो बेहतरीन हैंडलिंग और अविश्वसनीय गति प्रदान करती है।32 साल की डायना पुंडोले कोई नई खिलाड़ी नहीं हैं. उन्होंने 2024 में मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर पुरुष रेसर्स को पछाड़कर MRF Saloon Cars Championship जीती थी. इससे वो भारत की पहली महिला बनीं, जिसने किसी राष्ट्रीय रेसिंग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.डायना ने अपने मोटरस्पोर्ट करियर की शुरुआत JK Tyre WIM (Women in Motorsport) प्रोग्राम से की थी. इसके बाद उन्होंने Porsche 911 GT3 Cup, Ferrari 488 Challenge, BMW M2 Competition और Renault Clio Cup जैसी हाई-प्रोफाइल रेसिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed