जुगसलाई वार्ड 15 में जनसंपर्क तेज, नीतू देवी ने रखे विकास के ठोस मुद्दे

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  जुगसलाई नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर वार्ड नंबर 15 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड 15 की प्रत्याशी श्रीमती नीतू देवी ने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाते हुए अपने मुख्य मुद्दों को जनता के सामने रखा। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और 23 फरवरी को अपने चुनाव चिन्ह “मोतीयों का हार” पर मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जनसंपर्क के दौरान नीतू देवी ने स्पष्ट कहा कि उनका चुनावी एजेंडा केवल वादों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी विकास पर केंद्रित है। उन्होंने महिला सुरक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वार्ड में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में रोशनी और निगरानी की व्यवस्था की जाएगी ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

बेहतर शिक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि वार्ड के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं में सुधार और जरूरतमंद छात्रों को सहयोग दिया जाएगा। वहीं सड़क की वैकल्पिक व्यवस्था को भी उन्होंने अहम मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि जाम और खराब सड़कों की समस्या से निजात दिलाने के लिए वैकल्पिक मार्ग और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।

पेयजल और बिजली व्यवस्था पर जोर देते हुए नीतू देवी ने वादा किया कि हर चौक पर सरकारी नल की व्यवस्था की जाएगी और हर चौराहे पर पर्याप्त लाइट लगाई जाएगी। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कर अंधेरे को खत्म किया जाएगा। साथ ही बेहतर और नियमित बिजली-पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

See also  ‘देवदास’ के दिग्गज अभिनेता विजय कृष्णा का निधन, 81 साल की उम्र में लिया आखिरी सांस

उन्होंने यह भी घोषणा की कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 24 घंटे जनसेवा कार्यालय संचालित किया जाएगा, जहां आम लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और क्षेत्र की जनता से समर्थन की अपील की। नीतू देवी ने कहा, “जन सेवा ही मेरा धर्म है और ईमानदारी ही मेरी पहचान। सबका साथ लेकर वार्ड का विकास करना ही मेरा लक्ष्य है।”

वार्ड 15 में अब चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है और प्रत्याशी विकास के मुद्दों के साथ जनता के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं।


Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed