राज्य में बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव, 60 फीसदी तक वृद्धि का प्रस्ताव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली दरों में 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है. जिसका विपक्षी दल भाजपा विरोध कर रही है. प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इसे जनता पर जबरन आर्थिक अत्याचार बताया है. उन्होंने कहा कि बिजली दरों में ऐसी क्रूर वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि यह सरकार जनभावनाओं से पूरी तरह कट चुकी है. ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं पर 6.70 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 10.20 रुपए प्रति यूनिट करने की तैयारी है, यानी लगभग 30% की मार. जबकि शहरी उपभोक्ताओं पर 6.85 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 10.30 रुपए प्रति यूनिट करने की तैयारी है. किसानों के लिए भी बिजली दरों में 60% तक की वृद्धि का प्रस्ताव रख दिया गया है. यह किसानों पर आर्थिक हमला और कृषि की रीढ़ तोड़ने की साज़िश है.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह वही सरकार है जो चुनावों में मुफ़्त बिजली, सस्ती बिजली, सब्सिडी की बात करती थी. अब कुर्सी मिलते ही जनता की जेब काटने में लगी है. भाजपा इस तानाशाही बढ़ोतरी का सड़क से सदन तक जोरदार विरोध करेगी. किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी सरकार के इस जन विरोधी निर्णय को लागू नहीं होने देगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  बार काउंसिल चुनाव में बड़ा फैसला, BCI के नए निर्देशों पर रोक, पुरानी प्रक्रिया से होगी मतगणना

Thanks for your Feedback!

You may have missed