प्रियंका गांधी वाड्रा ने निशाना साधा हुए, उत्तर प्रदेश सरकार को कहाँ की सरकार के काम मानवता के खिलाफ है

Advertisements

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से राज्य सरकार के तथा राज्य चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा. यूपी में चुनाव ड्यूटी करने वाले लगभग 700 शिक्षकों की मृत्यु हो चुकी है. इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है जिसे चुनाव ड्यूटी करने के लिए जबरन मजबूर किया गया था. उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता के बारे में एक बार भी विचार किए बिना उत्तर प्रदेश की लगभग 60,000 ग्राम पंचायतों में इन चुनावों को कराया गया. चुनावों के दौरान बैठकें हुईं, चुनाव अभियान चलाये गए और अब ग्रामीण इलाकों में कोरोना का प्रकोप भयावह रूप ले चूका है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रियंका गांधी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों की बड़ी संख्या में मौत हो रही है पर सरकार के अपने झूठे मौत के आंकड़ों को दिखा रही है जबकि मौते उससे भी ज्यादा हुई है. उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लोगों की घरों में मृत्यु हो जा रही है और इनको कोविड से होने वाली मौतों के आंकड़ों में गिना भी नहीं जा रहा क्योंकि ग्रामीण इलाकों में टेस्ट ही नहीं हो रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का काम मानवता के खिलाफ अपराध से कम नहीं है.

About The Author

You may have missed