राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर गले मिल रहे हैं और होली की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश को बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगो का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है।  मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।”पीएम मोदी ने कहा, “सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।”गौरतलब है कि देश में होली का त्यौहार आते ही माहौल उत्साहजनक हो जाता है। ये खुशियों और एक-दूसरे को रंगने का त्यौहार है, जिसकी प्रतीक्षा लोग सालभर करते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देते हैं और घरों में गुजिया, मटरी और तमाम तरह के नाश्ते तैयार करके उन्हें मेहमानों के सामने परोसा जाता है।
होली की शाम को लोग अपने परिजनों, रिश्तेदारों और साथियों से मिलने के लिए उनके घर जाते हैं और साथ में खाना-पानी करते हैं। ये त्यौहार रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाता है और घरों में खुशहाली लाता है। यही वजह है कि इस त्यौहार को मनाने के लिए दुनियाभर से लोग भारत की विविध जगहों पर आते हैं, जिसमें यूपी के मथुरा-वृंदावन की होली सबसे ज्यादा फेमस है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed