रांची में सरहुल पर्व के दौरान 10 घंटे बिजली आपूर्ति बंद, ट्रैफिक रूट में बदलाव…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/रांची: प्रकृति के महापर्व सरहुल को लेकर रांची में मंगलवार को बड़ी तैयारियां की गई हैं। सरहुल पूजा के बाद दोपहर 2 बजे से रांची के विभिन्न मौजा, अखड़ा और सरना स्थलों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें महिला-पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ नाचते-गाते हुए हिस्सा लेंगे। इस दौरान रांची शहर में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, जो दोपहर 1 बजे से लेकर रात 11 बजे तक जारी रहेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रांची विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने सरहुल पर्व को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति रोकने का फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है। सभी बिजली अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे और मोबाइल फोन चालू रखेंगे, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। शोभायात्रा के समाप्त होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। इसके अलावा, तीन पालियों में 24 घंटे चलने वाला नियंत्रण कक्ष भी गठित किया गया है, जिसका संपर्क नंबर 9431135682 है।

इसके साथ ही रांची में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक रोक लगा दी गई है। शोभायात्रा के मार्ग पर वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए एक दर्जन से ज्यादा ड्रॉप गेट बनाए जा रहे हैं, जहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। शोभायात्रा की पेट्रोलिंग भी की जाएगी, और स्थानीय प्रशासन की अनुमति के बाद ही बिजली आपूर्ति को फिर से बहाल किया जाएगा।

सरहुल पर्व के इस अवसर पर रांची शहर में विभिन्न चौक-चौराहों पर आकर्षक तोरण द्वार और स्वागत मंच बनाए गए हैं, जिन्हें सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने तैयार किया है। इसके अलावा, रांची के आदिवासी क्षेत्रों में पारंपरिक पूजा विधि के अनुसार पूजा का आयोजन किया जाएगा। हातमा मौजा में सुबह 9 बजे से पूजा होगी, जबकि जनजातीय क्षेत्रीय भाषा विभाग में सुबह 10:30 बजे सरहुल महोत्सव होगा। आदिवासी कॉलेज छात्रावास में भी पूजा का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed