पूत बना कपूत, वृद्ध माँ को खासमहल चौक पर छोड़ा, पुलिस और संस्कृति फाउंडेशन के मदद से बाराद्वारी ओल्ड एज होम पहुचाईं गई महिला…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- कहते है माता कभी कुमाता नहीं होती लेकिन पूत कपूत हो सकता है। ऐसा ही ताजा मामला जमशेदपुर के खासमहल में देखने को मिला। ज्ञात हो कि आज दिन बुधवार को एक बुजुर्ग महिला के बेटे ने अपनी माँ को खासमहल चौक पर लावारिस छोड़कर चला गया। महिला अधिक उम्र होने के कारण ज्यादा नही बोल पा रही थी। मामले की जानकारी होने पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फौंडेशन के अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने बुजुर्ग महिला को मदद पहुँचाने का कार्य किया। इस दौरान परसुडीह थाना का भी सहयोग रहा। जिसके बाद महिला को परसुडीह थाना और संस्कृति फाउंडेशन के मदद से बाराद्वारी ओल्ड एज होम में रखवाया गया है। इसमामले में संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने मार्मिक अपील करते हुए बुजुर्ग महिला माँ को पुन: घर ले जाने के लिए अपील किया है। उन्होंने कहा कि हर हाल में पुत्र को ईश्वर शक्ति प्रदान करें कि बुजुर्ग माँ को सेवा की जरूरत है। माँ को लेने पुत्र अवश्य ओल्ड एज होम आये।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

Advertisements
See also  JMF के जरिए शूटिंग पर जाने की बात कहकर घर से निकली युवती लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Thanks for your Feedback!

You may have missed