मानगो फ्लाईओवर पर सियासत तेज: भाजपा नेता नीरज सिंह ने उठाए डिज़ाइन और ट्रैफिक प्रबंधन पर गंभीर सवाल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में बने फ्लाईओवर को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। भाजपा नेता नीरज सिंह ने प्रेस बयान जारी कर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि न्यू पुरुलिया रोड की संकरी सड़क पर स्वीकृत फ्लाईओवर परियोजना गलत डिज़ाइन के कारण अब ट्रैफिक अव्यवस्था और दुर्घटनाओं की वजह बनती जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नीरज सिंह ने कहा कि मानगो फ्लाईओवर का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना था, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। विशेष रूप से पायल टॉकीज़ छोर पर सुबह और शाम के समय लंबा जाम लग रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि फ्लाईओवर में केवल डाउन रैंप बनाकर पूरा ट्रैफिक नीचे की संकरी सड़क पर छोड़ दिया गया, जिससे दबाव और अधिक बढ़ गया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि इस परियोजना का डिज़ाइन किस तकनीकी आधार पर तैयार किया गया। क्या भविष्य के ट्रैफिक लोड का कोई स्वतंत्र और वैज्ञानिक आकलन कराया गया था? क्या स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और परिवहन से जुड़े लोगों से सार्वजनिक परामर्श लिया गया था? यदि हां, तो उसकी रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?

नीरज सिंह ने कहा कि पायल टॉकीज़ छोर पर तेज रफ्तार वाहनों की आमने-सामने आवाजाही और पैदल चलने वालों—खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों—की सुरक्षा पर मंडराता खतरा इस फ्लाईओवर की खामियों को उजागर करता है। उन्होंने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मांग की कि जब वे इस परियोजना का श्रेय लेते हैं, तो उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि डिजाइन और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर कौन-कौन सी तकनीकी समीक्षाएं कराई गईं।

See also  सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि यदि सीमित क्षेत्रीय हितों को ध्यान में रखकर पूरे मानगो की यातायात व्यवस्था को नजरअंदाज किया गया है, तो यह एक गंभीर नीतिगत चूक है। उन्होंने मानगो फ्लाईओवर की तत्काल स्वतंत्र तकनीकी समीक्षा कराने, ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान में आवश्यक संशोधन करने और जनता के साथ पारदर्शी संवाद स्थापित करने की मांग की है।

मानगो फ्लाईओवर को लेकर उठे इन सवालों के बाद अब निगाहें प्रशासन और संबंधित विभागों की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed