मोकामा में दुलारचंद यादव की मौत से सियासी भूचाल, JDU प्रत्याशी अनंत सिंह पर FIR दर्ज

0
Advertisements
Advertisements

बिहार: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां दुलारचंद यादव की रहस्यमयी मौत ने पूरे राज्य के सियासी माहौल को हिला कर रख दिया है। मामला जैसे ही सामने आया, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। इस घटना के बाद जेडीयू (JDU) के प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।मोकामा निवासी दुलारचंद यादव की मौत की खबर जैसे ही सामने आई, क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुलारचंद की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। परिवार ने इस मामले में राजनीतिक दबाव और धमकी के आरोप लगाए थे।मामला बढ़ता देख पुलिस ने जांच शुरू की और देर रात अनंत सिंह सहित कुछ सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है और पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने की कोशिश कर रही है,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कई अटकलों पर विराम लग गया। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि दुलारचंद यादव की मौत हिंसक झड़प के दौरान हुई गंभीर चोटों के कारण हुई है। इससे साफ है कि मामला सिर्फ सामान्य नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक वारदात की ओर इशारा करता है।इस घटना ने चुनावी माहौल को और भी गरमा दिया है। विपक्षी दलों ने इस मामले को मुद्दा बनाते हुए राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है।AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखा बयान देते हुए कहा —“हम शुरू से कह रहे हैं कि बिहार में फिर से जंगलराज लौट आया है। पहले जब लालू परिवार सत्ता में था, तब पार्ट वन चल रहा था, और अब नीतीश कुमार के दौर में ये ‘जंगलराज पार्ट टू’ है।दूसरी ओर, जेडीयू की ओर से कहा गया है कि जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और अगर किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो कानून अपना काम करेगा। पार्टी ने इस मामले को विपक्ष द्वारा “राजनीतिक लाभ के लिए उछाला गया मुद्दा” बताया है.घटना के बाद मोकामा के स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए और लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed