मानगो नगर निगम में उपमेयर चुनाव को लेकर तेज हुई सियासी हलचल, कई नेताओं की दावेदारी


जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में मेयर पद को लेकर जहां पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता चुनाव जीत चुकी हैं वहीं अब शहर में सबसे ज्यादा चर्चा उपमेयर के चुनाव को लेकर हो रही है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उपमेयर का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इस कारण कई नेता इस पद के लिए अपनी दावेदारी जता रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं। इस बीच जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी अपने द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवार के लिए चर्चा में हैं । हालांकि चुनाव जितना आसान नहीं माना जा रहा है,विपक्षी भाजपा, कांग्रेस दोनों अपने-अपने रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं ।

17 मार्च को होने वाले उपमेयर चुनाव में नगर निगम के कर्मचारी, चुने गए 34 वार्ड सदस्यों (पार्षद) और एक नगर निगम अधिकारी मतदान करेंगे। नामांकन के बाद उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं ले सकेंगे। इस चुनाव को नगर निगम के इतिहास का बेहद महत्वपूर्ण चुनाव माना जा रहा है, क्योंकि मेयर के बाद उपमेयर का पद सबसे प्रभावशाली माना जाता है। जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत गौतम उपमेयर पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं, वहीं कांग्रेस भी अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि मेयर चुनाव के समीकरणों का असर उपमेयर चुनाव पर भी पड़ सकता है और इसमें सरयू राय की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
उपमेयर पद के लिए कई अन्य नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। इस चुनाव में वार्ड सदस्यों के समर्थन का अंकगणित काफी अहम माना जा रहा है और अंतिम समय तक राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। वर्तमान में उपमेयर की दौड़ में कई वार्डों के पार्षदों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें वार्ड 2 से रीना लाला, वार्ड 3 से मोहम्मद मुस्कान अंसारी, वार्ड 4 से समीमा चटर्जी, वार्ड 5 से सरदार सिंह कश्यप, वार्ड 6 से राकेश कुमार सिंह, वार्ड 7 से अशोक कुमार, वार्ड 8 से विनोद पान, वार्ड 9 से राजेश सिंह, वार्ड 10 से संतोष कुमार, वार्ड 11 से शशिधर शर्मा, वार्ड 12 से कैलाश श्रीवास्तव, वार्ड 13 से शिव प्रसाद यादव, वार्ड 14 से अशोक कुमार सिंह, वार्ड 15 से राजू उपाध्याय, वार्ड 16 से अशोक हेंब्रम, वार्ड 17 से अमिता देवगम, वार्ड 18 से सुजी पटनायक, वार्ड 19 से रानी परवीन, वार्ड 20 से सरोजना खातून, वार्ड 21 से फैयाज अहमद, वार्ड 22 से विवेक श्रीवास्तव, वार्ड 23 से रेशमा आबरार, वार्ड 24 से सुरेखा अंसारी, वार्ड 25 से नासिर उद्दीन, वार्ड 26 से नुसरत परवीन, वार्ड 27 से शफीक आलम, वार्ड 28 से जया गुरसेन, वार्ड 29 से परवेज आलम, वार्ड 30 से नितिन देवेंद्र, वार्ड 31 से राम पियारी, वार्ड 32 से विनोद सिंह, वार्ड 33 से जयश्री चौहान, वार्ड 34 से संजय कुमार सिंह, वार्ड 35 से नीलिमा आलम और वार्ड 35 से दीपा प्रधान शामिल हैं।



