पंजाब से गिरफ्तार गैंगस्टर सुधीर दुबे को जमशेदपुर लाएगी पुलिस , बिजनेस के सिलसिले में गया था पंजाब ,लेकिन पकड़ा गया…अपराध छोड़ने की तैयारी में था सुधीर दुबे- सूत्र

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- अपराध की दुनिया में चर्चित सुधीर दुबे की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस और पंजाब पुलिस की टीम ने पंजाब से कर लिया है। बता दें कि शहर की पुलिस ने 14 माह पूर्व 30 अप्रैल 2020 को हुई गैंगवार की घटना में गिरफ्तारी की है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस पंजाब में उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जमशेदपुर लेकर आएगी।

सुधीर दुबे के खिलाफ शहर के कई थानों में मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, फायरिंग और आम्र्स एक्ट का मामला शामिल है। अमित राय की हत्या और उसपर फायरिंग का मामला भी दर्ज है।

सुधीर दुबे पूर्व में अखिलेश सिंह का साथी रह चुका है लेकिन फिर आपसी विवाद के बाद उसने अपनी अलग गैंग बनाई है।

बता दें कि सुधीर दुबे के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती का वारंट निकला हुआ था। इसके बाद ही उसकी गिरफ्तारी की गई है। जिस मामले में सुधीर दुबे की गिरफ्तारी हुई है उस मामले में सीतारामडेरा पुलिस ने उसके कई गुर्गों को पूर्व में जेल भेज चुकी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूत्र बताते है कि सुधीर दुबे पंजाब बिज़नेस के सिलसिले में अपने अन्य साथियों के साथ गया हुआ था। जहाँ रात में अचानक पुलिस ने छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया। खबर यह भी आ रही है कि बिज़नेस जमाने के बाद सुधीर दुबे सरेंडर भी कर सकता था। हालांकि यह बात कितना सच है इसकी पुष्टि लोक आलोक न्यूज़ नही करता है।

Advertisements

You may have missed