गैंगस्टर सुधीर दुबे को जमशेदपुर लाकर जेल भेजी पुलिस , पकड़ मे आते ही बोला – अब हम सुधरना चाहते है , लोक आलोक न्यूज के सूत्र हुए सच साबित , सुधीर सूबे को पकड़ने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित …

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  अपराध की दुनिया में अपना अलग गैंग बनाकर अपराधी अखिलेश सिंह के खिलाफ अपना टीम तैयार करने वाले अपराधी सुधीर दुबे को पंजाब से गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को सुबह पुलिस उसे जमशेदपुर लेकर पहुंची।  जिसके बाद देर शाम पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।  इस बीच पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने कई मामले भी उजागर किए है।  इस मामले में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि सुधीर दुबे के अनुसार वह गैंगस्टर की दुनिया छोड़ना चाहता है।  अगर इस बीच उसके नाम से कोई रंगदारी मांगता है तो वह गलत है।  उसने अब एक साफ सुथरी जिंदगी जीना शुरू कर दिया था।  ज्ञात हो कि लोक आलोक न्यूज ने सूत्र के हवाले खबर प्रकाशित किया था कि सुधीर दुबे अब अपराध छोड़ना चाहता है जिस बात की पुष्टि आज प्रशासन ने भी कर दिया है ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वह इन सब से दूर पंजाब में रहकर कारोबार शुरू करने की फिराक में था।  नीतिबाग कॉलोनी फायरिंग मामले में उसने पुलिस को बताया कि मामला फेसबुक में बहसबाजी से शुरू हुई थी।  इस बीच दोनों ने एक दूसरे को फरिया लेने की बात कही।  उसने ही इस वर्चस्व की लड़ाई की नींव रखी थी।  वह मौके पर मौजूद नहीं था पर वह घटना की पूरी जानकारी रख रहा था।  इस मामले में पुलिस ने अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  फिलहाल इस मामले में हरीश सिंह भी फरार चल रहा है।

जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि फिलहाल सुधीर दुबे को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।  उसे रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी ताकि अन्य मामले में खुलासा किया जा सके।  ज्ञात हो कि सुधीर दुबे को सोनारी में अमित सिंह हत्याकांड में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।  साथ ही सोनारी में ही एक मामले में उसे तीन साल की सजा सुनाई गई है।  उन्होंने बताया कि इस छापेमारी के लिए साइबर थाना के इंस्पेक्टर और सीतारामडेरा के पूर्व थाना प्रभारी अंजनी कुमार, एसआई कुमार गौरव के साथ सशस्त्र बल मौजूद रहे।  इस मामले में छापेमारी दल को रिवार्ड देने की अनुशंसा भी की जाएगी।  सीतारामडेरा के पूर्व थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने सुधीर दुबे को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किया।  53 घंटे तक लगातार उसके मोबाइल लोकेशन और उसके एरिया बदलने का सारा जानकारी लेते हुए वे खुद अपनी टीम के साथ पंजाब पहुंच गये और करीब 5000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर अंतत: उसको धर दबोचा।  सुधीर दुबे के खिलाफ हत्या, डकैती, रंगदारी जैसे 20 से अधिक आपराधिक मुकदमा लंबित है।  इन सारे मुकदमा में से दो में वह सजायाफ्ता भी है।  सुधीर दुबे को पुलिस ने जेल भेज दिया है।  इस टीम ने लगातार बिना रुके हुए लगातार 5000 किलोमीटर तक सफर तय किये।  बता दें कि सुधीर दुबे पर कुल 20 केस दर्ज है।  दो केस में वह सजायाफ्ता है।  अब तक वह अपने गांव में और अन्य जगह पर ठिकाना बदलकर रह रहा था।  अब आगे का अनुसंधान डीएसपी हेडक्वार्टर 1 के नेतृत्व में टीम काम करेगी।

See also  रांची में 11 से 13 मार्च तक आयोजित होगी नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2025-26

 

एक नजर में जमशेदपुर में सुधीर दुबे के खिलाफ दर्ज मुकदमा की सूची

साकची थाना कांड सं0-240/07, दि०-02। 11। 07।  धारा-302/34/120बी0 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
साकची थाना कांड सं0-56/08, जी0आर0नं0-551/08, धारा-302/452/323/324/307/120बी0 भा०द०वि०
साकची थाना कांड सं0-64/08, जी0आर0 नं0-592/08, धारा-307/120बी0/34 भा००वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
डुमरांव थाना कांड सं0-73/08, जी0आर0नं0-87/08 धारा-379 / 120बी भा०५०वि० जिला-बक्सर, बिहार
सीतारामडेरा थाना कांड सं0-103/08, दि०-17। 09। 08, धारा-353/307/427 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
साकची थाना कांड सं0-106/08, दि०-16। 05। 08, धारा-307/353/120बी0/34 भा0द0वि0
कदमा थाना कांड सं0-114/08, दि०-25। 07। 08, धारा-307/353/120बी0/34 भा0द0वि0
बिष्टुपुर थाना कांड सं0-173/08, दि०-25। 07। 08।  धारा 307 भा००वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
गोलमुरी (बर्मामाइन्स) थाना कांड सं0-200/08, दि०-12। 08। 08, धारा-452/307/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट
साकची थाना कांड सं0-208/08, धारा-307 भा०द०वि०
बिष्टुपुर थाना कांड सं0-251/08, दि०-27। 09। 08, धारा-307/120बी0 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट
गोलमुरी (बर्मामाइन्स) थाना कांड सं0-272/08, दि०-29। 10। 08, धारा-452/324/326/307/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट
गोलमुरी थाना कांड सं0-279/0B, दि०-05। 11। 08, धारा 25 (1B) /26/35 आर्म्स एक्ट
परसुडीह थाना कांड सं0-50/09, दि०-20। 03 09, धारा 307/34/120बी0 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट
साकची थाना कांड सं०-137/16 जी०आर०नं0-2825/16 धारा 307/120बी0 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
मानगो थाना कांड सं0-201/16 जी०आर० नं0-1601/16 धारा 406/420/506 / 120बी भा0द0वि0
सोनारी थाना कांड सं0-235/16 जी०आर०नं0-3578/16, दि०-06। 12। 16, धारा-302/120बी0 भा0द0वि0
बिष्टुपुर थाना कांड सं0-287/16, दि०-05। 11। 08।  धारा-25 (1B) a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 27 आर्म्स एक्ट
सोनारी थाना कांड सं0-04/17, जी०आर०नं0-84/17, दि०-10। 01। 17, धारा-25 (18)a/26/35 आर्म्स एक्ट।
सीतारामडेरा थाना कांड सं0-47 / 20, दि०-30। 042020, धारा 188 / 269 / 270 / 120बी0 / 34 एवं 03 महामारी अधि0 51 आपदा प्रबंधन अधिo तथा 27 आर्म्स एक्ट।

See also  आज जमशेदपुर एफसी का अहम मुकाबला: मैच के दौरान स्टेडियम इलाके में ट्रैफिक जाम की चेतावनी

 

Advertisements

You may have missed