गोविंदपुर में पेड़ से लटका अवस्था में पुलिस ने बरामद किया लापता व्यक्ति का शव

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- गोविंदपुर पुलिस ने बुधवार की दोपहर धानचटानी के रहने वाले छोटेलाल (38) का शव एक पेड़ से लटका अवस्था में बरामद किया है. छोटेलाल दो दिनों से अपने घर से लापता था. उसके लापता होने के बाद परिवार के लोग उसकी खोज-बीन भी कर रहे थे. घटना की जनकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने शव को बरामद करके उसका पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

किसी महिला से था अवैध संबंध

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि छोटेलाल का एक महिला के साथ अवैध संबंध था. एक दिन परिवार के लोगों ने उसे संबंध बनाते हुये ही पकड़ लिया था. इसके बाद घर में खूब हो-हंगामा भी हुआ था. इसके बाद ही वह घर से बाइक लेकर निकल गया था. बुधवार को अचानक पेड़ से लटका अवस्था में शव बरामद होने पर परिवार के लोग परेशान हो गये.

Advertisements
See also  महिला दिवस पर बच्चियों और महिलाओं का सम्मान, समाजसेवी ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

You may have missed