हत्या और आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई की दी चेतावनी

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : सरायकेला न्यायलय के आदेश पर आदित्यपुर पुलिस ने रविवार को आर्म्स एक्ट एवं हत्या के दो मामलों के नामजद फरार अभियुक्त सौरभ कुमार सिंह उर्फ कैटरीना के घर एवं सार्वजनिक स्थल आदित्यपुर सब्जी बाजार में डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त के निर्धारित तिथि तक आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में उसके खिलाफ अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि कल्पनापुरी स्थित नगर निगम कार्यालय के पास रहनेवाले राजेश सिंह का पुत्र सौरभ कुमार सिंह उर्फ कैटरीना आदित्यपुर थाना में आर्म्स एक्ट एवं हत्या के आरोप में वर्ष 2024 में दर्ज दो मामलों का नामजद अभियुक्त है, जो फरार चल रहा है. रविवार को मामलों के अनुसंधानकर्ता एसआइ जयराज कुमार सोनी एवं एसआइ सुनील कुमार सिंह ने कोर्ट द्वारा निर्गत इश्तेहार को आज डुगडुगी बजाकर उसके घर पर जाकर चिपकाया. इसके साथ ही क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान, आदित्यपुर सब्जी बाजार में भी इश्तेहार की प्रति चिपकाई गई. दोनों पुलिस अधिकारियों ने सौरभ के इश्तेहार में दी समयावधि में सरेंडर नहीं करने की स्थिति में अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी भी दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  नशामुक्ति केंद्र में हैवानियत! दवा लेने से मना किया तो मरीज को पीट-पीटकर मार डाला, 4 कर्मचारी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed