विधायक जयराम महतो पर पुलिस मेंस एसोसिएशन का हमला, गिरफ्तारी की मांग; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

Advertisements

कुड़ू (लोहरदगा) : लोहरदगा पुलिस मेंस एसोसिएशन की शाखा ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल और धमकी देने के आरोप की कड़ी निंदा की। अध्यक्ष जयदीप भगत और सचिव मुरारी कुमार ने संयुक्त बयान में कहा कि वाट्सएप कॉल के दौरान थाना प्रभारी के साथ कथित अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और धमकी दी गयी। एसोसिएशन का आरोप है कि इसके बाद विधायक समर्थकों के साथ थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में पहुंचे और वहां भी उन्हें धमकाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

एसोसिएशन के मुताबिक, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से थाना प्रभारी रवि कुमार सहित पुलिसकर्मियों और वर्दीधारियों के खिलाफ कथित अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल भी आपत्तिजनक है। थाना प्रभारी के आवेदन पर जयराम कुमार महतो और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मेंस एसोसिएशन ने प्राथमिकी में नामजद विधायक और समर्थकों की कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने कहा है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बयान जारी करने वालों में कोषाध्यक्ष संजय तुरिया समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं।

About The Author

See also  न्यूनतम मजदूरी की मांग पर विजयश्री ऑटोकॉम के मजदूरों ने किया अनिश्चितकालीन धरना

You may have missed