दिल्ली के पीरागढ़ी में कार से तीन लोगों के शव मिलने के बाद पुलिस को सीसीटीवी में दिखाई दिए एक ‘बाबा’ का सुराग


दिल्ली: दिल्ली के पीरागढ़ी में तीन लोगों द्वारा कथित आत्महत्या मामले की जांच कर रही पुलिस ने उस व्यक्ति का पता लगा लिया है, जो उस कार में बैठा था जिसमें से दो पुरुषों और एक महिला के शव मिले थे. अधिकारियों के मुताबिक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि एक ‘बाबा’ कार में बैठा था. उन्हें उम्मीद है कि वह इस रहस्यमय मामले की ‘अहम कड़ी’ साबित हो सकता है.पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 76 वर्षीय रणधीर, 47 वर्षीय शिव नरेश सिंह और 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है. रणधीर और शिव नरेश बापरोला के निवासी थे, जबकि लक्ष्मी देवी जहांगीरपुरी की रहने वाली थीं और मूल रूप से बिहार की थीं. रणधीर ड्राइवर सीट पर बैठे थे, जबकि शिव नरेश और लक्ष्मी पीछे की सीट पर थे. पुलिस ने बताया कि ये कार रणधीर की थी.पुलिस ने शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई थी, जिसमें संभावना जताई जा रही थी कि तीनों ने जहर मिला सॉफ्ट ड्रिंक पीया हो. हालांकि, पुलिस अब अन्य एंगल भी जांच रही है, खासकर ‘बाबा’ की भूमिका को. पुलिस को तीनों की लाश के पास से तीन शराब की बोलत और तीन इस्तेमाल किए हुए डिस्पोजल ग्लास मिले हैं. पुलिस ने बताया कि शिव नरेश और लक्ष्मी के मुंह से वोमिट (उल्टी) निकली हुई थी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ‘बाबा’ घटना के दिन कार की फ्रंट पैसेंजर सीट पर बैठा था और तीनों से बातचीत की थी. मृतक पहले से ही संदिग्ध बाबा के संपर्क में थे और वो इन लोगों से अक्सर मिलता रहता था. पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि मौतें जहर के कारण हुईं या इसमें किसी प्रकार की साजिश शामिल थी.पुलिस फोरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत का सटीक कारण पता चल सके. अधिकारी ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया मौत जहर लेने से हुई लगती है, लेकिन फोरेंसिक विश्लेषण और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.’ जांचकर्ता जहर या किसी फाउल प्ले की संभावना को भी खारिज नहीं कर रहे



