मानगो मे युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत पुल के पास युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में गुरुद्वारा रोड निवासी अंकित कुमार उर्फ अंकित बच्चा, रिपिट कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार और डीवीसी कॉलोनी निवासी गौरव कुमार शामिल है. सभी की उम्र 19 साल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद किया है. जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि 19 जनवरी की रात को मानगो पुल के पास एक युवक के साथ सौरभ और गौरव की लड़ाई हुई थी. इसी को लेकर दोनो ने अंकित को फोन कर बुला लिया. सभी ने युवक की पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच अंकित ने कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी. गोली युवक के बाएं हाथ में लगते हुए आर पार हो गई. घटना के बाद युवक को इलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया था. पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया जबकि अन्य तीन को जेल भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements
See also  राष्ट्रवाद के बड़े-बड़े भाषण देने वाले लोग भाजपाई बताएं देश पहले है या विदेशी स्वीकृति? : जेएमएम

Thanks for your Feedback!

You may have missed