संसद भवन से PM का संबोधन: “पिछला एक महीना देश के लिए गर्व से भरा रहा”

Advertisements

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। यह सत्र 13 अगस्त तक चलेगा जिसमें 19 बैठकें होंगी। संसद भवन से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछला एक महीना देश के लिए गर्व और उपलब्धियों से भरा रहा है।
उन्होंने युवाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा और मेहनत के दम पर भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में सफलता हासिल की और दुनिया में देश का नाम रोशन हुआ। प्रधानमंत्री ने हाल ही में समर्पित किए गए सेमीकंडक्टर प्लांट और हाइड्रोजन ट्रेन का भी जिक्र किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद भारत 7.7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी और दुनिया में जारी युद्ध जैसी चुनौतियों के बीच भी भारत ने आर्थिक विकास हासिल किया है।संसद के सुचारू संचालन की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से तर्क और तथ्यों के साथ सदन में चर्चा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सदन में हर तर्कसंगत आवाज़ को अवसर मिलना चाहिए और सभी सांसदों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  राज्यसभा उपचुनाव से पहले BJP में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

You may have missed