पटना में आज पीएम मोदी का 5 किलोमीटर लंबा रोड शो, 25 संगठन करेंगे स्वागत, कल रोहतास में जनसभा

0
Advertisements
Advertisements

पटना :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय बिहार दौरे पर राजधानी पटना पहुंच रहे हैं। यह इस वर्ष उनकी चौथी बिहार यात्रा है, जो न केवल विकास योजनाओं के उद्घाटन के लिए, बल्कि आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज़ से भी बेहद अहम मानी जा रही है। उनके आगमन को लेकर पटना शहर सज-धज कर पूरी तरह तैयार है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पीएम मोदी शाम 5 बजे विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे। आगमन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट पर बने नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत करीब 1200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही वह बिहटा में बनने वाले नये एयरपोर्ट की आधारशिला भी रखेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री पटना में लगभग 5 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे, जो एयरपोर्ट से शुरू होकर शेखपुरा मोड़, नेहरू पथ और इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए बीजेपी प्रदेश कार्यालय तक जाएगा। इस रूट पर 25 से अधिक सामाजिक संगठन और स्थानीय नागरिक मंच बनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। रोड शो के दौरान जगह-जगह पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक स्वागत की व्यवस्था की गई है।

रोड शो को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, अर्धसैनिक बल और विशेष सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है। पूरा शहर सेक्टरों में बांटा गया है और हर चौराहे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा सिर्फ पटना तक सीमित नहीं रहेगा। अगले दिन यानी शुक्रवार को वह रोहतास जिले के विक्रमगंज क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वे राज्य की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें सड़क, रेलवे, शिक्षा और ऊर्जा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

See also  यूपीएससी में चमकी आकांक्षा सिंह, 301वीं रैंक हासिल कर परिवार और समाज का बढ़ाया मान

पीएम मोदी के इस दौरे को बिहार के लिए बड़ी विकासपरक सौगात के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही, यह दौरा भारतीय जनता पार्टी की राज्य में राजनीतिक रणनीति को भी मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed