पीएम मोदी ने रचा इतिहास..” नेहरू के बाद मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता पाने वाले पहले पीएम”, UP के राष्ट्रपति धनखड़ ने संसद को लेकर दिया बड़ा बयान…


लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- UP राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि गत छह दशक में यह पहली बार हुआ कि कोई प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटा है। 1962 के बाद किसी प्रधानमंत्री को पहली बार तीसरा कार्यकाल मिला है। राज्यसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने प्रशिक्षुओं से अपने विचार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया की शक्ति का उपयोग करने पर जोर दिया।


उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि गत छह दशक में यह पहली बार हुआ कि कोई प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटा है। 1962 के बाद किसी प्रधानमंत्री को पहली बार तीसरा कार्यकाल मिला है।
राज्यसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने प्रशिक्षुओं से अपने विचार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया की शक्ति का उपयोग करने और लोकतंत्र में हानिकारक प्रवृत्तियों के खिलाफ सतर्क रहने का आग्रह किया। उन्होंने सकारात्मक विकास के लिए संसद में रचनात्मक बहस, संवाद और चर्चा की भूमिका पर जोर दिया।
