आदिवासी बेटी को सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचा कर पीएम ने दिया दुनिया को संदेश : डॉ आरए. वर्मा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सुलतानपुर: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले की सभी तहसीलों एवं ब्लॉक कार्यालयों पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तस्वीर लगवाई।आपको बता दें सोमवार को द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। नगर में मंडल अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सुपरमार्केट स्थिति नगर कार्यालय पर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर खुशी मनाई।इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा.आरए. वर्मा ने कहा आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय दिख रहा है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले रामनाथ कोविंद और अब दूर – सुदूर आदिवासी क्षेत्र की गरीब घर में पैदा हुई बेटी को भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचा कर पूरी दुनिया को समरसता भरा यह संदेश दिया है कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि गरीब यहां सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है।

Advertisements
Advertisements

उन्होंने कहा आज आदिवासी क्षेत्र से आने वाली सम्मानित शख्सियत द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाई जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी रवीश कुमार को एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी को डीएम एवं एसपी ऑफिस में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तस्वीर लगवाने के लिए सौपी।इस मौके पर सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय मिश्रा,नगर पालिका अध्यक्ष बबीता जायसवाल,विजय त्रिपाठी,विजय सिंह रघुवंशी,धर्मेंद्र बबलू, आशीष सिंह रानू,चंदन नारायण सिंह ,अरूण द्विवेदी, अखिलेश जायसवाल, अजय सिंह लीडर,संतोष दुबे, प्रवीण मिश्रा, डा.रामचरित पांडे,सुनील मिश्रा, रवि श्रीवास्तव, राजकुमार सोनी, मोहित साहू, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सदर विधानसभा में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष शेष कुमार सिंह,हरि शंकर वर्मा, शोभनाथ यादव, सभाजीत पांडे, धर्मदेव शुक्ला, प्रदीप दुबे, जगदंबा पांडे, रतनेश तिवारी, प्रदीप सिंह हालापुर, रजनीश त्रिपाठी, रामकेश यादव आदि की मौजूदगी में उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर को महामहिम राष्ट्रपति की फोटो कार्यालय में लगाने के लिए दी।

बल्दीराय में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरी, राजधर शुक्ला, नरेंद्र अग्रहरि, दिलीप सिंह आदि ने उप जिला अधिकारी व तहसीलदार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की तस्वीर कार्यालय में लगाने के लिए भेंट की।वही मंडल अध्यक्ष दूबेपुर मनोज श्रीवास्तव एवं लोहरामऊ अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह ने दुबेपुर विकासखंड में ब्लाक प्रमुख डिंपल सिंह व खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह को महामहिम राष्ट्रपति की फोटो कार्यालय में लगवाने के लिए भेंट की। इस मौके पर संतोष सिंह, जंग बहादुर सिंह, गोविंद पांडे, जयप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। कादीपुर में जिला महामंत्री घनश्याम चौहान आनंद द्विवेदी राजेश राम आनंद जायसवाल मंडल अध्यक्ष विपिन पाठक आदि ने एसडीएम कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों पर नव निर्वाचित राष्ट्रपति की फोटो लगवाई। दोस्तपुर में भाजपा जिला मंत्री राजेश सिंह भाजपा नेता पर राकेश सिंह संजय गुप्ता अजय सोनी पिंटू तिवारी राज कुमार सोनकर आदि ने ब्लॉक मुख्यालय पर राजपूत की फोटो लगवाई। लंभुआ में मंडल अध्यक्ष संजय सरोज, डॉ हीरालाल मिश्रा,डॉ. के पी सिंह,जगदीश चौरसिया ,सत्य प्रकाश बरनवाल आदि ने तहसीलदार को राष्ट्रपति का चित्र भेंट किया।

Thanks for your Feedback!