सुंदरनगर में शराब नहीं पिलाने पर कनपट्टी पर सटा दिया पिस्टल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । सुंदरनगर में शराब नहीं पिलाने पर कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर जान से मार देने की धमकी देने का मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्टल और चार जिंदा गोली भी बरामद किया गया. आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करने के बाद उसे आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पूरे मामले का उद्भेदन ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग की ओर से एमजीएम थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में किया गया. प्रेसवार्ता में सुंदरनगर के थाना प्रभारी पवन कुमार भी मौजूद थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार की शाम राजू प्रमाणिक से सोनाराम किस्कू ने शराब पिलाने के लिए कहा था. रुपये नहीं होने की बात कहने पर सोनाराम ने पिस्टल निकाला और राजू के कनपट्टी पर सटा दिया. इस बीच उसने गोली मार देने की भी धमकी दी थी. घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस सोनाराम की तलाश के लिए निकली. इस बी उसे तुरामडीह रेलवे फाटक के पास स्थित बरदग के पेड़ के पास बैठा हुआ देखा गया. पुलिस को देख वह भागने लगा था, लेकिन उसे दबोच लिया गया. पूछताछ में सोनाराम किस्कू ने खुद को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के बड़ामेड़ा गांव का निवासी बताया.

पूछताछ में सोनाराम ने पुलिस को बताया कि उसने 2000 रुपये में उपेंद्र पात्रो से पिस्टल खरीदा था. घटना के बाद पुलिस उपेंद्र की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयासरत है. बताया जा रहा है कि वह घटना के बाद से ही फरार हो गया है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी पवन कुमार के अलावा एसआई मानिक चंद्र बैरा, एसआई चंद्रशेखर मंडल, जितेंद्र कुमार, आरक्षी चुंबरू बारी, आरक्षी अभय कुमार गुप्ता आदि शामिल थे.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed