बिक्रमगंज थाना परिसर में जनता दरबार में उमड़ी लोगों की भीड़,16 मामलों का हुआ निष्पादन

Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज/रोहतास (धर्मेन्द्र कुमार सिंह):- बिक्रमगंज थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामलो के निष्पादन को लेकर 7 अगस्त को जनता दरबार लगाया गया। जिसको लेकर जनता दरबार मे परिवादियों की काफ भीड़ उमड़ी थी। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों सहित नगर परिषद से मिलाकर कुल 22 परिवादियों ने भूमि विवाद निष्पादन को लेकर सीओ आलोकचंद्र रंजन व प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद आलम के समक्ष अपना शिकायत पत्र सौपा। जिस मामलों की जांच करते हुए 16 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। जबकि बाकी पड़े अन्य 06 लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित तिथि को लगने वाली जनता दरबार में समयानुसार प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक की जायेगी। इस संबंध में सीओ आलोक चंद्र रंजन सहित प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि भूमि विवाद मामलें को लेकर लगने वाली जनता दरबार में अब तक सैकड़ों लोगों की शिकायत का निष्पादन किया जा चुका है। जिसके लिए प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है। ताकि प्रखंड क्षेत्र में लंबित पड़ी लोगों के बीच होने वाली भूमि संबंधित विवाद मामलों का निष्पादन हो सकें। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी संजय कुमार, विजय बहादुर सिंह, एएसआई-मुन्ना सिंह, युगल किशोर रॉय उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव? राज्यसभा की राह पर नीतीश कुमार, सत्ता में नए चेहरे की चर्चा तेज

You may have missed