सरस्वती पूजा को लेकर पोटका थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर दिया गया जोर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पोटका : पोटका थाना परिसर में सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति बनाए रखना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि आम लोगों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि जहां-जहां सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है, वहां की सभी पूजा समितियों को अपने अध्यक्ष और समिति सदस्यों की सूची थाना में जमा कराना अनिवार्य होगा। इससे व्यवस्था बनाए रखने में आसानी होगी।

बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने क्षेत्र में मोटरसाइकिल राइडिंग के कारण हो रही लगातार दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि प्रशासन इस मुद्दे को लेकर पहले से सतर्क है और जल्द ही बाइक राइडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुखिया पानो सरदार, मुखिया बाघराय सोरेन, ग्रामप्रधान सुबल चंद्र भगत सहित शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित थे। सभी ने सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed