T20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए पैट कमिंस


ऑस्ट्रेलिया : ऑस्ट्रेलिया की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है. कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि कमिंस अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह टूर्नामेंट के तीसरे या चौथे मैच के आसपास टीम से जुड़ सकते हैं.पैट कमिंस इस समय लंबर बोन स्ट्रेस इंजरी से उबर रहे हैं. यह समस्या 2025-26 की एशेज सीरीज से पहले सामने आई थी, जिसके चलते वह पांच में से चार टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे. हालांकि, उन्होंने एशेज के दौरान कड़ा रिहैब किया और एडिलेड टेस्ट में वापसी करते हुए छह विकेट भी झटके थे, लेकिन पूरी तरह फिट होने में उन्हें अब भी समय लग रहा है. जिसके कारण उन्हें शुरुआती मैचों से बाहर होना पड़ रहा है.कमिंस को अपनी कमर में परेशानी रही है. महीनों की रिहैबिलिटेशन के बाद उन्होंने एडिलेड टेस्ट में वापसी की थी. ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2025-26 अपने नाम करने के बाद उन्हें बाकी सीरीज के लिए आराम दिया गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कमिंस को मैच फिटनेस हासिल करने के लिए पर्याप्त समय देना चाहता है. बेली ने कहा, “अगर हम कर सकते हैं, बिल्कुल, यही प्लान है. साफ है, अगर कुछ बदलता है और हमें कवर करना पड़ता है, तो हम करेंगे, लेकिन हां, उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहा तो यही प्लान रहेगा.”टी20 वर्ल्ड कप 2021 विजेता ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान 11 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ शुरू करेगा. उनका दूसरा मैच 13 फरवरी को उसी मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ है. बेली ने पुष्टि की है कि कमिंस ये दोनों मैच मिस करेंगे. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह 16 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे. उनका आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ उसी मैदान पर है.




