5 दिनों तक चौका से कांदरबेड़ा तक वाहनों की आवाजाही पर आंशिक प्रतिबंध, रात 2 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगी नो-एंट्री

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) पर चौका से कांदरबेड़ा तक आने-जाने वाले छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही आगामी 8 नवंबर से 12 नवंबर तक आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगी. यह आदेश जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) गिरिजा शंकर महतो ने जारी किया है.
डीटीओ ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इस मार्ग पर सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. इस कार्य के दौरान सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रात 2:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक नो-एंट्री व्यवस्था लागू की जाएगी. इस अवधि में सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन, बसें, ट्रक, ट्रेलर और निजी वाहन इस रूट पर नहीं चल सकेंगे. वहीं दिन के समय यानी सुबह 7:00 बजे से रात 2:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूर्ववत जारी रहेगी. बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान सड़क के कई हिस्सों पर भारी मशीनें और निर्माण सामग्री तैनात रहेंगी, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है. इसी कारण यह अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है. डीटीओ गिरिजा शंकर महतो ने बताया कि रांची से जमशेदपुर या जमशेदपुर से रांची की ओर जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. इसके लिए चौका, कांड्रा, गम्हरिया और मेरिन ड्राइव मार्ग को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. साथ ही जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्धारित नो-एंट्री समयावधि में सड़क पर चलने से बचें. नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी. एनएचएआई के अनुसार, इस अवधि में सड़क के गड्ढों को भरा जाएगा, साइड ड्रेन की सफाई की जाएगी और डामरीकरण का कार्य भी किया जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed