तेल खत्म होने की अफवाह से हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रामगढ़ : जिले में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती मांग के बीच कई पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी देखने को मिली। गुरुवार को कई जगहों पर पेट्रोल खत्म हो गया, जबकि कुछ पंपों पर देर रात तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। थाना चौक स्थित जमुनादास पेट्रोल पंप दोपहर बाद ड्राई हो गया, वहीं जैन पेट्रोल पंप पर रात करीब आठ बजे तक तेल उपलब्ध रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नया बस पड़ाव स्थित पवन पेट्रोल पंप में पेट्रोल नहीं रहने से कई लोगों को बिना तेल लिए लौटना पड़ा। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार मांग अचानक बढ़ने से यह स्थिति बनी है। रामगढ़ पेट्रोल पंप संघ के अध्यक्ष विष्णु पोद्दार ने बताया कि कंपनियां पुराने खपत आंकड़ों के आधार पर सप्लाई भेज रही हैं, जबकि वर्तमान में मांग काफी बढ़ चुकी है। एडवांस पेमेंट व्यवस्था के कारण छोटे पंप संचालकों को भी परेशानी हो रही है।

ईंधन की कमी की खबरों और अफवाहों के कारण लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई इलाकों में लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ और लंबी लाइन की स्थिति बन रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील की है।

See also  बेकाबू हाईवा ने पेड़ तोड़ते हुए घर में मारी टक्कर, ड्राइवर कैबिन में फंसा, मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed