जम्मू-कश्मीर में आंतिकयों द्वारा घर में घुसकर खाना लेकर फरार होने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

0
Advertisements
Advertisements

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक घर से आतंकवादी भोजन लेकर जंगल की ओर भाग गए। सुरक्षा बलों ने आतंकियों का सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल, मजालता क्षेत्र के चोरे मोटू गांव और उससे सटे वन क्षेत्रों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर शाम खुफिया सूचना मिली थी कि दो अज्ञात आतंकी शाम करीब 6:30 बजे चोरे मोटू गांव में मंगतू राम के घर पहुंचे और वहां से खाना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आतंकी फरार हो चुके थे।इसके बाद गांव से सटे जंगलों को घेर लिया गया और रविवार सुबह तड़के अलग-अलग दिशाओं से सघन तलाशी एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया गया, ताकि आतंकियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ा जा सके।15 दिसंबर को माजालता क्षेत्र के सौन गांव में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था। उस समय सुरक्षा बलों को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी, लेकिन घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी वहां से भागने में सफल हो गए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी

Thanks for your Feedback!

You may have missed