पंचायत सीजन 4 की नई रिलीज डेट का ऐलान: अब 24 जून से देख सकेंगे शो, ट्रेलर के साथ हुई घोषणा

0
Advertisements
Advertisements

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज़ में से एक ‘पंचायत’ के चौथे सीज़न का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मेकर्स ने इस मोस्ट अवेटेड शो की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। जहां पहले इसे 2 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाना था, अब इसे तय तारीख से पहले, 24 जून 2025 को प्रीमियर किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

फैंस की डिमांड पर बदली गई रिलीज डेट

हाल ही में मेकर्स ने दर्शकों से अपील की थी कि अगर वे इस शो को जल्दी देखना चाहते हैं तो उन्हें वोटिंग में हिस्सा लेना होगा। इस इंटरेक्टिव कैंपेन में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई। प्राइम वीडियो ने एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए लिखा,
“शुक्रिया फॉर वोटिंग वोटिंग, अब होगा पंचायत वॉचिंग वॉचिंग।”
इसके साथ यह संकेत भी दिया गया कि शो अब पहले रिलीज किया जाएगा।

क्या है नया रिलीज शेड्यूल?

मेकर्स ने अपने वादे के मुताबिक फैंस को बड़ी खुशी देते हुए पंचायत सीजन 4 की नई रिलीज डेट 24 जून घोषित की है। इस खबर के साथ ही ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जो दर्शकों को फुलेरा गांव की राजनीति और पंचायत चुनाव की हलचल में ले जाता है।

कहां और कैसे देख सकते हैं?

‘पंचायत सीजन 4’ को Amazon Prime Video पर 24 जून से देखा जा सकेगा। इसके लिए यूजर्स के पास प्राइम सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है। शो को मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर देखा जा सकता है।

इस बार की कहानी पंचायत चुनाव के इर्द-गिर्द घूमेगी, जहां मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच राजनीतिक मुकाबला होगा। साथ ही, सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी में भी नया मोड़ आने वाला है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि चुनावी माहौल, रिश्तों की उलझन और फुलेरा की मासूमियत दर्शकों को फिर से गुदगुदाने और सोचने पर मजबूर करेगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed