पलामू: बारातियों से भरी गाड़ी और डीजे वाहन में भीषण टक्कर, 4 की मौत, 10 से अधिक घायल

0
Advertisements
Advertisements

पलामू –  जिले के तरहसी थाना क्षेत्र स्थित तिरुआ मोड़ पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बारातियों से भरी पिकअप वैन और डीजे वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से त्वरित इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही तरहसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव और बारात वाले परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Advertisements
See also  श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव 2026 का आयोजन, रंग गुलाल से कैंपस हुआ रंगीन

Thanks for your Feedback!

You may have missed