अखिल भारतीय साहित्य परिषद और नवपल्लव के संयुक्त तत्वावधान में पदमा प्रसाद के पुस्तक का हुआ लोकार्पण

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- साकची के एक होटल में अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं नव पल्लव के संयुक्त तत्वधान में मुख्य अतिथि डॉक्टर आशा गुप्ता( स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के संरक्षक और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा कवियत्री पदमा प्रसाद द्वारा रचित काव्य संग्रह अंतर्नाद का विधिवत लोकार्पण किया गया साथ ही डॉक्टरों को सम्मानित भी किया, एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर संजय गिरी समेत अन्य डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर विशेष अतिथि के रुप में डॉक्टर जूही समर्पिता प्राचार्य डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन कदमा, डॉ रागिनी भूषण साहित्यकार, सह रिटायर्ड प्रोफेसर, डॉ अनीता शर्मा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका, डॉक्टर कल्याणी कबीर शिक्षाविद, शैलेंद्र पांडे शैल ,अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद, वरिष्ठ संपादक जय प्रकाश राय , डॉ सतीश कुमार प्रसाद, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन नीति आयोग भारत सरकार झारखंड मेडिकल सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय गिरी , झारखंड पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश इत्यादि गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ.अनीता शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता डॉ कल्याणी कबीर थी जबकि मंच का संचालन डॉ अनीता शर्मा ने किया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements
See also  नवजात का शव डब्बे में ले जाने की घटना से हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

You may have missed