नोएडा अस्पताल में ऑक्सीजन लीकेज से हड़कंप


नोएडा: नोएडा के सेक्टर 66 स्थित निजी अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास अचानक ऑक्सीजन पाइप फटने से अफरा-तफरी मच गई। लाइन फटने से हुई तेज आवाज और धुआं होने से सभी मरीज बाहर की ओर भागने लगे।वहीं, दूसरी ओर लाइन फटने से गंभीर मरीजों को दी जा रही ऑक्सीजन सप्लाई भी बाधित हो गई, इससे कुछ देर के लिए मरीजों को ऑक्सीजन न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मामले को लेकर मौके पर फेस 3 थाने की पुलिस पहुंची। अस्पताल प्रबंधन ने मौके पर आइसीयू में भर्ती मरीजों को पास के अस्पताल में एंबुलेंस के सहारे शिफ्ट किया गया। आनन-फानन पांच मरीजों को शिफ्ट किया गया।इसके बाद अन्य गंभीर मरीजों को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। इतनी देर में सभी मरीजों के परिजनों को भी जानकारी दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार करीब आईसीयू में भर्ती आठ मरीजों को शिफ्ट किया गया।घटना की सूचना मिलते ही फेस 3 थाने की पुलिस और फायर सर्विस यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गंभीर मरीजों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया। आनन-फानन में आईसीयू में भर्ती लगभग आठ मरीजों को एंबुलेंस के सहारे पास के अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया। इनमें से पहले चरण में पाँच मरीजों को शिफ्ट किया गया, जिसके बाद अन्य गंभीर मरीजों को भी स्थानांतरित किया गया। इस दौरान सभी मरीजों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई थी।पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के बाकी स्थितिद स्थिति स्पष्ट हुई कि यह कोई आगज़नी या बड़ा विस्फोट नहीं था, बल्कि ऑक्सीजन लाइन में गैस रिसाव के कारण हुआ एक मामूली विस्फोट था। फेस 3 थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है और न ही किसी प्रकार का बड़ा नुकसान या आग लगी है। मौके पर तुरंत मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड और फिर अन्य अस्पतालों में सफलतापूर्वक शिफ्ट कर दिया गया। वर्तमान में अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था पूरी तरह से बहाल है और कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।




