हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन नहीं करेगी ओवैसी की पार्टी,

0
Advertisements
Advertisements

पश्चिम बंगाल: AIMIM यानी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के साथ किसी भी चुनावी गठजोड़ से सोमवार को इनकार किया। साथ ही उनके प्रस्तावों को ‘राजनीतिक रूप से संदिग्ध और वैचारिक रूप से असंगत’ बताया। AIMIM की ओर से यह बात ऐसे समय में कही गई है जब हुमायूं कबीर ने कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक समारोह में मस्जिद की नींव रखी थी।AIMIM प्रवक्ता वकार ने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर सुवेंदु अधिकारी की कोर टीम के सदस्य हैं और उनके द्वारा यह दावा केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने के लिए किया गया है. उन्होंने कहा, “जो लोग पैसे और तोड़फोड़ की राजनीति करते हैं, उनके साथ AIMIM कोई समझौता नहीं करेगी. जो अफवाह फैला रहे हैं कि AIMIM उनसे हाथ मिलाएगी, यह बिल्कुल असंभव है.”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब कबीर ने मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे का शिलान्यास किया था. यह कार्यक्रम बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के दिन आयोजित किया गया, जिससे क्षेत्र में पहले से मौजूद साम्प्रदायिक तनाव और बढ़ गया. मुर्शिदाबाद संवेदनशील जिला माना जाता है, जहां लगभग 67% मुस्लिम आबादी है. हाल ही में वक्फ बिल के खिलाफ हुई हिंसा में कई लोगों की जान भी गई थी.शिलान्यास कार्यक्रम के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए थे. आयोजन स्थल पर लगभग 3,000 स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई ताकि NH-12 पर कोई बाधा न आए. बताया गया कि 40,000 मेहमानों और 20,000 स्थानीय लोगों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया, जिसके लिए सात कैटरिंग एजेंसियों को नियुक्त किया गया. सिर्फ भोजन पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए, जबकि पूरे कार्यक्रम का बजट 70 लाख रुपये से अधिक था.कबीर ने दावा किया था कि AIMIM के साथ गठबंधन बनकर बंगाल की राजनीति में “तीसरा विकल्प” तैयार होगा जो बीजेपी और टीएमसी दोनों के खिलाफ चुनौती पेश करेगा, लेकिन AIMIM के इनकार के बाद उनका यह दावा राजनीतिक रूप से कमजोर पड़ गया है.विश्लेषकों का कहना है कि बाबरी-स्टाइल ढांचे के शिलान्यास और गठबंधन विवाद ने बंगाल की राजनीति में आगामी चुनावों से पहले नया तनाव पैदा कर दिया है, जिसके असर आने वाले दिनों में और स्पष्ट रूप से दिख सकते हैं.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed