ओवरलोड बालू हाइवा जब्त, अवैध परिवहन पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोड हाइवा वाहन को जब्त किया है। बुधवार सुबह करीब 7:05 बजे कांड्रा मेन रोड पर जांच के दौरान टाटा सिग्ना हाइवा (JH 05EA 0961) को रोका गया, जिसमें करीब 900 सीएफटी बालू लदा हुआ पाया गया। चालक से जब वैध चालान और दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद खनन निरीक्षक समीर कुमार ओझा ने वाहन को जब्त कर कांड्रा थाना को सौंप दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ईचागढ़-कांड्रा मुख्य मार्ग पर लगातार बिना तिरपाल और बिना वैध चालान के ओवरलोड बालू लदे वाहन चल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। लोगों ने यह भी दावा किया कि नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा भी बिना वैध चालान के कच्चा माल लिए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे राजस्व हानि की आशंका जताई जा रही है, हालांकि कंपनी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध बालू परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि नियमों के उल्लंघन पर रोक लगे और सरकारी राजस्व की सुरक्षा हो सके।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed