निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप में 600 से अधिक मरीजों का उपचार, CPR प्रशिक्षण भी आयोजित

0
Advertisements

जमशेदपुर। न्यू कालीमाटी रोड, गाड़ाबासा स्थित बी.आर. सेवा सदन चैरिटेबल मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्व. डॉ. आर.पी. ठाकुर की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मनीफीट स्थित एन एडवांस स्किन हॉस्पिटल में मंगलवार को निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 600 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं निशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं।

शिविर में शामिल चिकित्सकों में डॉ. जी.सी. माझी (आईएमए अध्यक्ष एवं जनरल फिजिशियन), डॉ. एम.एल. जैन (ईएनटी सर्जन), डॉ. अजीत सिंह (सर्जन), डॉ. संजय जौहरी (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. विवेक केडिया (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. निशा चौधरी (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. मेघा सिद्धेश (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिषेक कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजीव ठाकुर (त्वचा विशेषज्ञ), डॉ. पल्लवी गौतम ठाकुर (एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर), डॉ. ओ.पी. ठाकुर (सामान्य चिकित्सक), डॉ. दिव्या (त्वचा विशेषज्ञ) एवं डॉ. रिया (डेंटल सर्जन) शामिल रहे।

इस अवसर पर डॉ. राजीव ठाकुर ने कहा
“मेरे पिता स्व. डॉ. आर.पी. ठाकुर का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए हम इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा सके।

शिविर के दौरान जीवन रक्षक CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया, जो डॉ. पल्लवी गौतम ठाकुर द्वारा उपस्थित आमजन एवं गणमान्य अतिथियों को दिया गया। यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों में पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास, पश्चिमी विधायक सरयू रॉय, मीरा मुंडा, ललित दास, पवन सिंह, राजकुमार सिंह, अरुण सिंह, दिलजॉय बोस, महावीर मुर्मू, पंकज सिन्हा, अमरप्रीत सिंह काले, पप्पू सिंह, अप्पू तिवारी, प्रकाश दुबे, चिंटू सरदार, छोटन सिंह, राम बाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी एवं कन्हैया सिंह शामिल रहे।

अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर होते रहने चाहिए।
मौके पर बी.आर. सेवा सदन परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन सभी के सहयोग से संपन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed