सेवा का अधिकार सप्ताह” के चौथे दिन तक जिले में 28,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : “सेवा का अधिकार सप्ताह” के चौथे दिन जिले के 19 ग्राम-पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विशेष पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया. शिविरों में ग्रामीणों की व्यापक एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली और बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न सेवाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा कर रहे हैं. अब तक जिले में 28,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. जिले के डीसी नितिश कुमार सिंह ने सभी विभागीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) तथा अंचल अधिकारियों (CO) को निर्देशित किया है कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक आवेदन का लाभ समय पर संबंधित आवेदक तक पहुँच सके.
आज जिले के सरायकेला प्रखंड के नुआगांव एवं छोटादावना, कुचाई प्रखंड के छोटासेगोई और गोमियाडीह, खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह और जोरडीह, राजनगर प्रखंड के टिंटिडीह, गोविंदपुर और बड़ासीजुलता, गम्हरिया प्रखंड के नुवागढ़, यशपुर और दुगधा, चांडिल प्रखंड के रुदिया और चांडिल, नीमडीह प्रखंड के तिल्ला, इचागढ़ प्रखंड के मौसाडा और बांदु, तथा कुकड़ू प्रखंड के बेरासीसिरूम पंचायतों में शिविरों का सफल आयोजन किया गया. नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भी शिविर लगाए गए, जहाँ नागरिकों की समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए गए और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

* इन मामलों के आये आवेदन-

शिविरों में आय, जाति, आवासीय, जन्म–मृत्यु प्रमाण-पत्र, दाखिल–खारिज, राशन कार्ड, भूमि धारण प्रमाण-पत्र, भूमि मापी, दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन सहित झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. साथ ही स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं क्लस्टर सदस्यों के बीच आईडी कार्ड का वितरण भी किया गया. 21 से 29 नवंबर तक संचालित इस अभियान में जिलेवासियों की सक्रिय भागीदारी लगातार जारी है, जिससे योजना संचालन की प्रभावशीलता और अधिक बढ़ी है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed