वर्कर्स महाविद्यालय में योग दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष में महाविद्यालय प्रांगण में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भूगोल विभाग की प्राध्यापिका प्रोफेसर शोभा मुवाल ने शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारी और छात्र-छात्राओं को योग मुद्राओं और आसनों का प्रशिक्षण दिया, जिसमें प्राणायाम, भ्रामरी, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, श्वास क्रिया आदि प्रमुख रहे | कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य महोदय डॉ एस. पी. महालिक के द्वारा किया गया | प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला और योग के प्रचार प्रसार पर बल दिया | एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुरभि सिन्हा ने मंच संचालन का कार्य किया| उन्होंने दैनिक जीवन में योग और ध्यान के अद्वितीय महत्व पर बल दिया तथा युवाओं से आग्रह किया कि वे योग के लाभों से अवगत हो | यह योग प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 घंटे में संपन्न हुआ तथा अंत में सबने योग करने की शपथ ली | धन्यवाद ज्ञापन डॉ आलोक कुमार चौबे ने किया | तत्पश्चात योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया |

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  कदमा में चोरी की कोशिश नाकाम: घर में घुसे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस के हवाले

Thanks for your Feedback!

You may have missed