Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज/रोहतास:-  बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन संझौली में किया गया । जिसका संचालन परिव्राजक राकेश शर्मा ने किया । सर्वप्रथम मां गायत्री एवं परम पूज्य गुरुदेव के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात गुरु वंदना एवं प्रेरक गीत के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी । इस गोष्ठि में आए हुए अतिथियों का फूल माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । शांतिकुंज के प्रतिनिधि श्रीशरण सिंह ने अपने उद्बोधन में घर-घर देव स्थापना करने की आग्रह किया । साथ ही साथ अखंड ज्योति एवं युग निर्माण योजना के पाठकों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया । जिला प्रतिनिधि डॉ दिनेश शर्मा ने संगठन की संरचना पर प्रकाश डाला । परिव्राजक नवीन चंद्र साह भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2022 की होने वाली परीक्षा के बारे में चर्चा की । इस बैठक में प्रज्ञा मंडल , महिला मंडल , युवा मंडल सहित संचालनकर्ता एवं संचालिका उपस्थित थे । मौके पर कामेश्वर सिंह , पुष्पा पटेल , ललिता देवी , धर्मशीला देवी , बिंदा देवी , रीता देवी , इंदु देवी , पार्वती देवी , आशा देवी , मीरा देवी , राजकुमारी देवी , राजेंद्र प्रसाद , संतोष चौबे , अयोध्या सिंह , जयंती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से सम्पन्न हुआ ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव? राज्यसभा की राह पर नीतीश कुमार, सत्ता में नए चेहरे की चर्चा तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed