आंध्र प्रदेश में लीक हुई ONGC की गैस, कई जगहों पर लगी आग,

0
Advertisements
Advertisements

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनासीमा जिले में गैस लीक होने की घटना सामने आई है। जिले के राजोलु टाउन में इरुसुमांडा और मलिकिपुरम मंडल में ONGC के गैस लीक के बाद हड़कंप मच गया। गैस के जबरदस्त रिसाव की वजह से स्थानीय लोग घबरा गए। कई जगहों पर गैस लीक होने के चलते आग भी लग गई है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं।ओएनजीसी के इस कुएं में मेंटेनेंस का काम चल रहा था. अचानक कुएं से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस बाहर निकलने लगी. देखते ही देखते गैस ने आग पकड़ ली और लपटें बेकाबू हो गईं. स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करवाई. ग्रामीणों से तुरंत घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया. लोग अपने मवेशियों को लेकर खेतों की तरफ भागने लगे. कोहरे की तरह फैली गैस ने विजिबिलिटी को भी कम कर दिया है.धमाके के तुरंत बाद राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पंचायत अधिकारियों ने मिलकर गांवों को खाली कराने का मोर्चा संभाला. कलेक्टर और पुलिस के आला अधिकारी ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इलाके की बिजली काट दी गई है ताकि कोई बड़ा स्पार्क न हो. ग्रामीणों को बताया गया है कि जब तक गैस का दबाव कम नहीं होता खतरा बना रहेगा. रिलीफ कैंप्स में लोगों के रुकने का इंतजाम किया जा रहा है.ओएनजीसी के इंजीनियर्स ब्लोआउट को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं. हाई प्रेशर फायर पंप्स की मदद से लपटों को ठंडा किया जा रहा है. कुएं के मुंह को सील करने के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल होगा. यह इलाका कृष्णा गोदावरी बेसिन का हिस्सा है जहां गैस का दबाव काफी ज्यादा रहता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि गैस पूरी तरह जलने या प्रेशर कम होने के बाद ही स्थिति सामान्य होगी. फिलहाल पूरी साइट को कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed