दो बाइक की टक्कर मे एक गंभीर रूप से घायल

Advertisements
Advertisements

कोचस (रोहतास):- प्रखंड क्षेत्र के बलथरी गांव के समीप दो बाइक के आमने सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। वहां के स्थानीय लोगो ने बताया कि दिनारा प्रखंड के गंज भड़सरा गांव के एक युवक दो बाइक की जोरदार टक्कर मे गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना तब घटी जब घायल व्यक्ति शाहमल खैरा से अपना रजिस्ट्रेशन करा कर अपने गांव गंज भड़सरा जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार में बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमे वह बाइक से गिर बुरी तरह घायल हो गए। जबकि उनके साथ बैठे दो अन्य लोग सुरक्षित है आसपास के मौजूद लोगो ने कहा कि टक्कर के बाद बाइक रोड के किनारे चली गई और घायल व्यक्ति बीच रोड पर गिर बेहोश हो गया। वही दूसरी बाइक चालक ने अपना बाइक छोड़ मौके से भाग निकला। घटना के बाद घायल के दोस्तों ने टैंपू कर कोचस आरा मोहनिया स्थित सद्भावना हॉस्पिटल मे घायल व्यक्ति को भर्ती कराया । जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर बताते हुए इलाज चालू किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  यूपीएससी में चमकी आकांक्षा सिंह, 301वीं रैंक हासिल कर परिवार और समाज का बढ़ाया मान

You may have missed