सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत ,अन्य की हालत गंभीर

0
Advertisements
Advertisements

जादूगोड़ा। जादूगोड़ा-सुंदरनगर मुख्य सड़क स्थित नरवा पुल पर रविवार शाम लगभक पांच बजे सड़क दुर्घटना में जमशेदपुर निवासी एक व्यक्ति कि मौत हो गयी जबकि अन्य की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वही इस घटना के बारे में  स्थानीय लोगो ने बताया कि जादूगोड़ा की ओर से जमशेदपुर की तरफ जा रही पल्सर मोटरसाइकिल जेएच05 डीडी 2756 एवं जमशेदपुर की ओर से आ रही टाटा सूमो जेएच05 एएन 2922 की आपस मे जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिससे कि मोटरसाइकिल सवार सूमो के नीचे आ गया जिससे कि मौके पर ही उसका मौत हो गई। वही अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही इसकी जानकारी मिलने पर पहुँची जादूगोड़ा पुलिस ने घायल व्यक्तियों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। वही इसके बारे में जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि अभी तक मृतक की पहचान नही हो पाया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

 

Advertisements
See also  सड़क किनारे बाइक के नीचे दबा मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed