माटिहाना चाकुलिया सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक बेक्ति का मौत.

Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा :- माटिहाना चाकुलिया सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक बेक्ति का मौत हो गई व दूसरी घायल है।जानकारी के अनुसार बरसोल थाना क्षेत्र के युगिसोल गांव निवासी दारगा मुर्मू 36 ने अपने दो साथी राजू सोरेन व पश्चिम बंगाल निवासी के साथ मोटरसाइकिल से चाकुलिया के उदाल से अपने गांव युगीसोल लौट रहे थे, इस दौरान पाथरा चौक के समीप सामने से साइकिल सवार आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो जाने से दारगा मुर्मू पीछे में बैठा हुआ था जो कि मोटरसाइकिल से नीचे छलांग लगाकर कुद गया था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोगों ने तत्काल दारगा मुर्मू एवं राजू सोरेन को तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने दारगा मुर्मू को मृत घोषित कर दिया है।चिकित्सकों ने बताया दारगा मुर्मू का दुर्घटना हो जाने के बाद दिल का दौरा हो जाने से मृत्यु हुई है।सूचना पा कर बरसोल पुलिस शब को अपने कब्जे में ले लिया है गरुवार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दारगा मुर्मू उम्र 40 ने अपने पीछे पत्नी पानमुनी मुर्मू उम्र 35 तथा एक बेटी दो बेटा को छोड़कर चले गए हैं ।बेटा लखन मुरमू उम्र 17 एवं सागेन मुर्मू उम्र 14 तथा एक बेटी जिसकी शादी हो गई है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Advertisements

You may have missed