चेन की छिनतई में एक गिरफ्तार
Advertisements

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट में पूर्व वायु सैनिक अनंत राम मंडल के गले से चेन की छिनतई कर मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। उसका नाम अमन है। उसपर शक है कि उसने ही टिनप्लेट में पूर्व सैनिक से दो मई को चेन सोने की थी, जिसमें हीरे का लॉकेट था। उसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये थी। इस मामले में एक केस गोलमुरी थाने में दर्ज किया गया है। अनंत राम मंडल वर्तमान में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की टिनप्लेट शाखा में कार्यरत हैं। वे अपने घर टिनप्लेट सीआरएम ऑफिस के निकट शाम लगभग 7.30 बजे टहल रहे थे कि अचानक बाइक से दो युवक आए और गले से झपट्टा मारकर चेन ले भागे।
Advertisements

Advertisements

