लोक आस्था के महापर्व के अवसर पर छठ व्रतियों ने उपासना कर विधिवत पूजा पाठ के उपरांत दिया अर्ग

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- लोक आस्था के महापर्व के अवसर पर आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथि को जमशेदपुर के स्वर्णरेखा नदी के तट विभिन्न छठ घाटों पर जहां काफी संख्या में छठ व्रतियों और श्रद्धालु भोर 3:30 बजे से ही एकत्रित होकर। उदयीमान भास्कर के सम्मुख नदी की जलधारा में खड़े होकर अपने परिवार , समाज की सुख समृद्धि , अच्छे स्वास्थ्य, धन धान्य की मंगल कामना करते हुए छठ व्रतियों ने उपासना कर विधिवत पूजा पाठ के उपरांत अर्ग दिया। इस पुनीत मौके पर जमशेदपुर की जानी-मानी समाज सेविका सह सामाजिक संस्था सृष्टि महिला विकास समिति, बिहार/ झारखंड की अध्यक्षा एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन की प्रदेश महासचिव ( महिला प्रकोष्ठ) छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए, जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हुए स्वयं अपने सहयोगियों के साथ पहुंच कर छठ पूजा में भाग लिया एवं भगवान सूर्य की उपासना करते हुए देश ,राज्य और शहर की खुशहाली और कोरोना महामारी से जल्द से जल्द निजात दिलाने की कामना किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  ब्रह्मर्षि विकास मंच की होली मिलन समारोह में सजा भव्य समागम, समाज में एकता का संदेश

You may have missed